बिरूल बाजार बस स्टैंड का होगा सीमेंटकरण,विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने किया भूमि पूजन,

0

भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि बिरूल बाजार में बस स्टैंड पर बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या के कारण ग्रामीणों एवं यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक देशमुख ने मुख्यमंत्री विशेष निधि से राशि स्वीकृत कराकर सीमेंटकरण कार्य की सौगात दिलाई है। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक देशमुख ने कहा कि बस स्टैंड के सीमेंटकरण से वर्षा ऋतु में कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी और ग्रामीणों व यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के सतत विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।


इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष  सोनाली विनोद पटेल, सरपंच जीवन बनकर, जनपद सदस्य ज्योति मिलन बनाईत,भाजपा नेता राजेश पाठक, मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड, राँजेश पाटिल, लोकनाथ वाड़बूधे, मोहित पवार, रामराव मोगरकर, विजय बनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here