प्राची के मॉडल का हुआ राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

0

मुलताई -नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लगातार प्रतिभाएं निकलकर सामने आ रही है। इस बार नगर के समीप ग्राम चिखली खुर्द की कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी प्राची पुत्री धर्मराज कवड़कर ने नाम रोशन किया है। 

उन्होंने पिछले वर्ष विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवम सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2023 24 में भाग लिया था जब वह कहा 8वीं में थी। उन्होंने “पर्यावरण के लिए जीवन शैली” विषय पर आधारित मॉडल तैयार किया था। जिसमे कम पानी वाले क्षेत्रों में भी फलदार पौधो को ड्रिप तंत्र का उपयोग कर लगाया जा सकता है। कुमारी प्राची ने बताया की यह विधि कम पानी वाले क्षेत्रों के लिए वरदान है, इससे पौधो की जड़ों में सीधे बूंद बूंद कर पानी दिया जाता है,

जिससे पानी की बरबादी भी नही होती और पौधे भी पनप जाते है। उन्होंने बताया की इस वर्ष 11 से 12 सितंबर तक जबलपुर में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भाग लेने के लिए मुलताई से उनके माडल का चयन हुआ है। उन्होंने बताया की अलग अलग विषयों पर बैतूल जिले से कुल 8 मॉडल और प्रोजेक्ट का चयन हुआ है। फिलहाल कुमारी प्राची अब नगर के पीएम श्री स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्यन कर रही है। उनका राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन होने पर परिजनों, ग्रामवासियों सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षाओं द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here