परमंडल  जोड़ से कामथ चौराहा तक बनेगा फोरलेन मार्ग,

0

मुलताई। नगर के मध्य से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पर लगने वाले बार-बार के जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं से आगामी समय में नागरिकों को बड़ी राहत मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा परमंडल  से कामथ चौराहा तक लगभग 5.8 किलोमीटर लंबाई के मुख्य मार्ग को टू-लेन से फोरलेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है।


विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव को शीघ्र ही तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है। मंजूरी मिलते ही इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। नगर के व्यापारिक क्षेत्र में जाम बना बड़ी समस्या यह मार्ग नगर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र से होकर गुजरता है। मार्ग के दोनों ओर दुकानों की भरमार होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति, दुर्घटनाएं और विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

—————————————————————————————————————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here