पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं में देरी पर फूटा जनाक्रोश

0

मुलताई। नगर के संजीवनी क्लीनिक के समीप प्रस्तावित पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं के निर्माण में हो रही लगातार देरी को लेकर अब जनाक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। मंगलवार को पंच समाज समन्वय संगठन ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व उक्त स्थल पर विधिवत भूमिपूजन किया गया था। योजना के तहत यहां तथागत बुद्ध, संत रविदास, मातंग ऋषि, महर्षि वाल्मीकि और सुपल भगत की प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। इसके साथ ही चबूतरा, पेडस्टल एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व का बताया विषय ज्ञापन में संगठन ने स्पष्ट किया कि यह स्थल केवल प्रतिमाओं का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और प्रेरणा का केंद्र बनने वाला है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में हो रही देरी को गंभीर बताते हुए संगठन ने प्रशासन से तत्काल कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने नगर पालिका के इंजीनियर महेश शर्मा को डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) शीघ्र तैयार करने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब नगरवासियों की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से कार्यवाही करता है और शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग को कब तक धरातल पर उतारा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here