ताप्ती तट पर गूंजा सुंदरकांड पाठ, सुखदेव पांसे की मौजूदगी में हुई खुशहाली की कामना,

0

मुलताई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई द्वारा प्रत्येक मंगलवार रात्रि नगर में आयोजित किए जा रहे सुंदरकांड पाठ के क्रम में मंगलवार को ताप्ती तट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन) सुखदेव पांसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगर के नागरिकों ने एकजुट होकर सुंदरकांड पाठ किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

यहां उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा मुलताई विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक स्तर पर लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। अरुण यादव को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है और संगठन को मजबूती देने के प्रयास तेज हो गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव, संजय यादव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह, सुमित शिवहरे, लोकेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  आशीष जैन, महेश नायक, प्रहलाद ठाकुर मनोज साबले, जीवन डोंगरदिये, पिंटू ठाकरे, यशवंत बोडखे, विनोद बेले, गणेश प्रसाद वर्मा, दिनेश कवड़कर, कपिल खंडेलवाल, पंकज यादव,  राजेश साहू, भूवन साहू, रितेश शर्मा, चिंटू राउत, पवन कोड़ले, महावीर पवार, जगदीश बोड़खे, कृष्णा यादव, गुड्डू पवार, राहुल उइके, गोलू पंवार, सुखदेव नरवरे, देवेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here