कांग्रेस गुटबाजी पर बोले नीलय डागा बर्तन साथ होंगे तो बजेंगे भी

0

बोड़खे परिवार की महिलाओं ने उनकी आरती उतार कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र से कार्यकर्ता उपस्थित थे नीलय डागा ने सभी का स्वागत सत्कार स्वीकार करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार रहे हमें मिलकर संघर्ष करना है। पूर्व विधायक निलय डागा से जब पत्रकारों ने यह पूछा कि क्या कारण है कि लोकसभा चुनाव में बैतूल जिले की दो प्रमुख विधानसभा बैतूल और मुलताई में भाजपा को लोकसभा में सबसे अधिक मत मिले हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में सत्ता सरकार का प्रभाव रहा शासन प्रशासन  की भी भाजपा ने पूरी ताकत लगाई हमारे कार्यकर्ताओं को दबाया गया कार्यकर्ताओं को कम करने से रोका गया इसलिए यह रिजल्ट आए हैं यह पूछे जाने पर की क्या कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी भी इसका एक कारण रहा है उन्होंने कहा हमारे यहां कोई गुडबाजी नहीं है सभी ने काम किया परिवार में बर्तन होते हैं तो बजेंगे भी। और सिर्फ बैतूल में नहीं पूरे मध्य प्रदेश में यही हालत है लोगों के गले में फंदा डालकर जमीनों के घोटाले कर रहे हैं नरसिंह घोटाले कर रहे हैं अधिकारियों पर दबाव है वसूली का और जिस तरीके से पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है उसके नतीजा परदेस में आए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ पंजाबराव बोडखे, डॉक्टर विशाल बोडखे,  गुड्डू मानकर, हर्षवर्धन धोटे, किशोरी पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here