मुलताई- प्रकृति को संस्कारों से जोड़ने एवं पौधों को जीवन के मूल्य में शामिल करने के लिए कार्य करने वाली अग्रणी संस्था अनुसया सेवा संगठन अब ग्राम ग्राम में अपना अभियान चला रहा है
जिसमें युवाओं को अपने जीवन के महत्वपूर्ण दोनों को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण करने के लिए प्रेरित कर रहा हैं। अनुसया सेवा संगठन के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि संगठन द्वारा गांव गांव में हर शुभ कार्यों पर वृक्षारोपण जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
जिससे ग्रामो में हर परिवार के लोग शुभ कार्य पर पौधे रोपित कर पालने का संकल्प ले रहे इस तारतम्य में ग्राम पांडरी में अनुसया सेवा संगठन के सदस्यों द्वारा आकाश कवड़कर के जन्मदिन पर पौधों को रोपित कर जन्मदिन मनाया गया साथ ही संगठन द्वारा सभी ग्राम वाशियो से ग्राम को हरियाली युक्त बनाने के लिए हर शुभ कार्यों पर वृक्षारोपण करने का आग्रह किया इस अवसर पर ग्राम पांडरी के अनुसया सेवा संगठन के युवा आकाश कवड़कर चंद्रशेखर धाड़से राहुल कवड़कर अंशु कवड़कर आयुष प्रणव चढ़ोकार कमलेश धाड़से नितेश अनुराग प्रणव रोशन प्रदीप कवड़कर उपस्थित थे।
