वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के लिए जिला भाजपा संगठन दोषी :- हेमंत शर्मा भाजपा से निष्कासन के बाद बोले पूर्व नपा अध्यक्ष

0
688

मुलताई- नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में क्रास वोटिंग मामले में भाजपा से निष्कासित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए संपूर्ण घटनाक्रम के लिए भाजपा जिला संगठन को दोषी ठहराया है

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा के जिला संगठन की गलतियों के कारण नगर पालिका चुनाव में शुरुआत ही गलत तरह से हुई ।नगर को दो बार भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष देने वाले यादव परिवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम ना पड़ा। टिकट वितरण में हुई गड़बड़ी के कारण विवेकानंद बाढ़ जैसे परंपरा का भाजपा के वार्ड में भाजपा चुनाव हारी इसका जवाब जिला भाजपा संगठन को देना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में हुई क्रास वोटिंग का मामला रोज नए रंग ले रहा है।

भाजपा हाईकमान ने क्रॉस वोटिंग मामले में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार उनके पति प्रह्लाद परमार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा एवं भीम सिंह चंदेल को निष्कासित कर दिया जबकि 2 पार्षद पंजाब ठिकाने एवं रितेश विश्वकर्मा ने स्वेच्छा से भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही एक गंभीर राजनीतिक घटना अध्यक्ष और 2 पार्षदों के बैनर पर कालक लगाए जाने की भी सामने आई है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने आज अपने निष्कासन पर अपनी बेबाक राय रखते हुए मुलताई नगर में घटित संपूर्ण घटनाक्रम का जवाबदार भाजपा के जिला संगठन को ठहराया उन्होंने कहा विवेकानंद वार्ड भाजपा का परंपरागत वार्ड था यहां से भाजपा चुनाव क्यों हारी यह सवाल जिला भाजपा संगठन से पूछा जाना चाहिए ।कुछ वार्डों में भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिसके कारण भाजपा चुनाव हारी, हमारे बार-बार कहने पर  ऐसे लोगों को भाजपा जिला संगठन ने हटाने का प्रयास क्यों नहीं किया। जहां इस घटनाक्रम के आगामी परिणाम का सवाल है जब तलक के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर एक माला में नहीं पुराया जाएगा भाजपा को आगामी समय में सफलता प्राप्त करने में कठिनाई होगी। हेमंत शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार अध्यक्ष और दो पार्षदों के चेहरे पर कालिख लगाई गई है यह बताता है कि मुलताई की राजनीतिक फिजा अच्छी नहीं है। ऐसी घटना हमारे नगर की सभ्यता नहीं  है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here