Multai Railway Station: रेल्वे स्टेशन ट्रेक पर अज्ञात व्यक्ति का छत-विच्छत अवस्था में मिला शव

0
840

मुलताई- नगर के रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव छत-विच्छतअवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ दिखाई दिया।

प्रत्यक्षदर्शियो द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे की मेन लाइन से गुजर रही ट्रेन के सामने फिल्मी अंदाज में दोनों हाथ फैला कर खड़ा हो गया था। देखते ही देखते वह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और कुछ देर बाद उसका शव ट्रैक पर छत विच्छत अवस्था में मिला।

करीब 500 मीटर तक उसके अंग बिखर गए, तत्काल इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर दी गई। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर से भोपाल की ओर जा रही संपर्क क्रांति मेन लाइन से गुजर रही थी, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति उसके सामने आ गया, ट्रेन गुजरने के बाद उसका शव दिखाई दिया। उसके शरीर के हिस्से अलग-अलग जगह पर फिंका गए। यहां तक की उसका चेहरा भी पहचान पाना मुश्किल हो गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here