IAS अवार्ड से सम्मानित हुए धुर्वे, नायब तहसीलदार से हुए थे भर्ती

0
10402

दिलीप पाल

आमला- समीपस्थ ग्राम बोरगांव (उमरिया) के निवासी वर्तमान में अशोक नगर के एडीएम जी.एस धुर्वे मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा से अब भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। वे जनवरी 1992 में नया तहसीलदार के पद पर भर्ती हुए थे।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अवार्ड से शुक्रवार को दिल्ली में सम्मानित किया गया। आमला विकासखंड के बोरगांव (उमरिया) निवासी जी.एस धुर्वे वर्ष 1996 में नया तहसीलदार के पद से भर्ती हुए तथा प्रशासनिक दायित्व को संभालने में अपनी कार्यक्षमता, लगन एवं मेहनत से लगातार उत्कृष्ट कार्य करते रहे।अब आईएएस अवार्ड से सम्मानित हुए हैं।

सीमित संसाधनों में हुई पढ़ाई

आईएएस अवार्ड से उपकृत जीएस धुर्वे की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम के शासकीय विद्यालय में ही पूरी हुई।गांव के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले जीएस धुर्वे ने अपने ग्राम का नाम मध्य प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जीएस धुर्वे स्वभाव से बेहद सरल एवं व्यवहारिक प्रवृत्ति के रहे हैं।बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। अपनी मेहनत एवं लगन के चलते आज नायब तहसीलदार से आईएएस अवार्ड तक पहुंचे हैं। ग्राम वासियों ने बताया कि जीएस धुर्वे बचपन से ही मेहनती एवं जिम्मेदार छात्र रहे है। उनकी ईमानदारी,लगन एवं मेहनत से ही आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

ग्राम वासियों ने दी बधाई-

बोरगांव (उमरिया) के सपूत जीएस धुर्वे की निरंतर सफलता से ग्राम वासियों में काफी हर्ष है।थमन सिंह सिसोदिया एवं राजु ठाकुर ने बताया कि जीएस धुर्वे उनके बचपन के मित्र हैं पढ़ाई में बचपन से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं उनकी मेहनत एवं लगन के चलते नायब तहसीलदार बने तथा अब आईएएस अवार्ड से सम्मानित हुए जिससे क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष है। इस उपलब्धि पर थम्मन सिंह सिसोदिया,महेंद्र सिंह परमार, वामन सिंह कुशवाह,रंजीत सिंह राठौर, अनिल सिंह सोलंकी, गोलू ठाकुर, किशोर परिहार, परसराम धुर्वे,रंजन धुर्वे,अतुल पारखे, योगेश रघुवंशी, राजु ठाकुर, सचिन बिहारिया सहित सभी ग्रामवासियों, क्षेत्र वासियों ने बधाई प्रेषित की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here