पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने अधिवक्ता संघ को सौपा राशि स्वीकृति पत्र
मुलताई। नगर के अभिभाषक संघ के लिए महिला अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु पृथक कक्ष एवं शौचालय निर्माण की...
जगदीश मंदिर से निकाली गई विशाल कलश यात्रा,
मुलताई.नगर के ताप्ती तट क्षेत्र स्थित यादव गली में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का प्रारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ ताप्ती तट पर स्थित जगदीश मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन स्व. श्री श्यामलाल यादव जी की स्मृति में तथा उनके परिवारजनों के आशीर्वाद से किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ होकर सप्ताह भर चलने वाली इस भागवत कथा में प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा व्यास करेंगे पं. श्री संतोष जी शर्मा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भागवत भूषण पं. श्री संतोष जी शर्मा द्वारा किया जाएगा।
कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगीकार्यक्रम विवरण (सोमवार): कलश यात्र (मंगलवार) शिव कथा (बुधवार) नरसिंह अवतार (गुरुवार) श्रीकृष्ण जन्म (शुक्रवार) गोवर्धन पूजा, बाल कृष्ण लीला(शनिवार): श्रीकृष्ण,रुक्मिणी विवाह (रविवार): परीक्षित मोक्ष, विदुर सुत संवाद, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम में सहयोगकर्ता के रूप में विजय यादव, संजय यादव, कीर्ति यादव सहित समस्त यादव परिवार की सहभागिता रहेगी।
प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने केंद्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों का जताया आभार
बैतूल- जिले को विधि (लॉ) कॉलेज प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त...
मुलताई-पवित्र नगरी मुलताई में मां ताप्ती जन्मोत्सव 2025 पुरस्कार वितरण समारोह नगर पालिका परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मां ताप्ती की पूजा-अर्चना...