मुलताई मंडी की बड़ी कार्रवाई: अवैध परिवहन पर 16 चक्का ट्रक जब्त,

0

मुलताई। कृषि उपज मंडी समिति मुलताई ने अवैध कृषि उपज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक 16 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया है। मंडी अमले ने इस कार्रवाई में मंडी टैक्स का पांच गुना यानी ₹1,19,970 की जुर्माना राशि वसूल की है। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमपी 12 जेडएफ 9440 को नागपुर रोड स्थित चिचंडा के पास मंडी टीम द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान रोका गया। जांच में ट्रक में करीब 354 क्विंटल सोयाबीन भरा हुआ पाया गया।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, तत्काल जब्ती,

मंडी कर्मचारियों ने जांच के दौरान चालक से मंडी टैक्स से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज या टैक्स जमा करने का प्रमाण नहीं दे सका। दस्तावेजों के अभाव में मंडी अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। टैक्स चोरी के लिए बदला गया रूट-प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त ट्रक मध्यप्रदेश के खंडवा से सोयाबीन भरकर महाराष्ट्र के रास्ते छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ले जाया जा रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि मंडी टैक्स से बचने के उद्देश्य से परिवहनकर्ता ने वैकल्पिक मार्ग अपनाया और बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन किया जा रहा था, जिससे शासन को राजस्व हानि हो सकती थी। जांच के बाद नियमानुसार वसूली– कृषि उपज मंडी सचिव शीला खातरकार ने बताया कि मंडी अमला लगातार टैक्स चोरी रोकने के लिए सक्रिय है।

इसी अभियान के तहत इस ट्रक को जब्त कर विस्तृत जांच की गई और नियमानुसार ट्रक मालिक एवं परिवहनकर्ता पर कार्रवाई करते हुए पांच गुना मंडी टैक्स वसूला गया। जुर्माना राशि जमा कराने के बाद विधिवत रसीद भी जारी की गई। टैक्स चोरी पर सख्ती जारी रहेगी मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और टैक्स चोरी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए ही कृषि उपज का परिवहन करें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here