मुलताई : नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस-प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को फरियादी ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विशेष टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेकर बालिका और आरोपी की तलाश जारी रखी। बालिका सुरक्षित मिली, आरोपी की पहचान हुई,

लगातार प्रयासों के बाद 24 अप्रैल 2026 को पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी सागर खपरिये (23 वर्ष), निवासी ग्राम लाखापुर, थाना मुलताई उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। ग्राम लाखापुर से आरोपी गिरफ्तार- सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम लाखापुर में दबिश देकर आरोपी को 24 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, आरक्षक मेघा धुर्वे, प्रिंस, अरविन्द एवं सैनिक ज्वालासिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

