संगठन को मजबूत करने में जुटे सुखदेव पांसे, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर,
मुलताई। पूर्व कांग्रेस मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे द्वारा मुलताई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के लिए लगातार व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की जा रही हैं। हाल ही में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर अरुण यादव की नियुक्ति के बाद अब सुमित शिवहरे को नगर कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
सक्रिय और जुझारू छवि के कारण मिला दायित्व
सुमित शिवहरे लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं। वे नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत रहे हैं। युवाओं सहित सभी वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ और सकारात्मक छवि मानी जाती है, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के गढ़ में दर्ज की जीत
नगर पालिका चुनाव में भी सुमित शिवहरे का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले वार्ड क्रमांक-8 से उनकी पत्नी अंजली सुमित शिवहरे ने भारी मतों से विजय प्राप्त की थी। वे इस वार्ड से कांग्रेस की पहली पार्षद बनीं, जो पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
परिवार की कांग्रेस में मजबूत विरासत
सुमित शिवहरे का परिवार लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके दादा एवं पिता मदन मोहन शिवहरे (राजू भैया) भी लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। इस प्रकार सुमित शिवहरे की नियुक्ति को कांग्रेस की परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

ताप्ती मंदिर में पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ता ताप्ती मंदिर पहुंचे, जहां मां ताप्ती की पूजा-अर्चना कर सुमित शिवहरे को बधाई दी गई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
सुमित शिवहरे की नियुक्ति पर पूर्व विधायक डॉ. पंजाबराव बोरखे, हाजी शमीम खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव, तकी उल हसन रिजवी, किशोर सिंह परिहार, लोकेश यादव, नवनीत चंदेल, संदीप सोनी, प्रकाश सेवतकर, चिंटू राउत, कपिल खंडेलवाल, आशीष सोनी, रितेश शर्मा, अखिलेश फुलवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

