अंबेडकर वार्ड में सूने मकान में चोरी, नकदी व जेवरात पार,

0

मुलताई – मुलताई नगर में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है जगह-जगह जुआ सट्टा और सुखे नसे का व्यापार फल फूल रहा है तो वही चोरी की वारदाते आम व्यक्ति मे भय पैदा कर रही है। हाल ही में अंबेडकर वार्ड में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मकान मालिक के अनुसार चोर करीब 40 हजार रुपये नकद तथा 70 से 80 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद वार्डवासियों में भय का माहौल है। पान ठेला संचालक संजू पवार ने बताया कि उनकी सास गेंदाबाई पवार घर में अकेली रहती हैं।

वे उपचार हेतु छिंदवाड़ा गई हुई थीं, जिसके कारण मकान बंद था। गुरुवार रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों की तलाशी लेकर अलमारी में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। सुबह परिजन जब घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। वार्डवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here