मुलताई- क्षेत्र में इस वर्ष बड़ी संख्या में लक्ष्मी मंडलो द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई है। पूर्व में जहां क्षेत्र में एकका दुक्का स्थान पर ही लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की जाती थी वहीं इस वर्ष लक्ष्मी मंडलों की संख्या में इजाफा हुआ है।
इस वर्ष क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा की भांति ही बड़ी संख्या में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं बैठाई जा रही है। ताप्ती तट पर संपूर्ण जिले के प्रसिद्ध मूर्तिकार शिवदयाल प्रजापति बताते हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लक्ष्मी प्रतिमाओं के अधिक आर्डर मिले हैं हम चार परिवार मिलकर यहां प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं
इस वर्ष हमारे संपूर्ण परिवारो द्वारा 50 से अधिक लक्ष्मी प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। शिवदयाल प्रजापति बताते हैं कि प्रतिमा निर्माण में लगने वाली सामग्री का मूल्य निरंतर बढ़ रहा है जिसके चलते प्रतिमाएं महंगी हो रही है। निर्माण लागत बढ़ने से हमारी आय भी घट रही है। मुलताई नगर में लगभग एक दर्जन से अधिक प्राचीन लक्ष्मी मंडल है जी में थाना रोड यादव प्रेस गली लक्ष्मी मंडल एवं महावीर वार्ड में सेलकरी गली मे स्थित प्राचीन लक्ष्मी मंडल स्थित है।

लक्ष्मी पूजन से होती है धन-धान्य, सुख समृद्धि की प्राप्ति,
विद्वान पंडित गणेश त्रिवेदी बताते हैं कि मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना अहोई अष्टमी से हो जाती है और धनतेरस पर इन प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाता है। गणेश त्रिवेदी बताते हैं कि पुराणों में इस संपूर्ण सप्ताह में मां लक्ष्मी के पूजन का अत्यंत महत्व बताया गया है। इस पूरे सप्ताह मां लक्ष्मी की निष्ठा एवं समर्पण से पूजन पाठ करने से समस्त पापों का निवारण होता है। धन-धान्य की प्राप्ति होती है। घर में सुख समृद्धि आती है ।सर्वत्र विजय प्राप्त होती है भय दूर होता है मनुष्य बंधन से मुक्त होता है।
