जीतू पटवारी पर हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता,

0

मुलताई – कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  जीतू पटवारी पर हमले के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे  एवं पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलय डागा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौप हमलावरों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में ज्ञापन सौपने तहसील परिसर पहुंचे जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने अधिकारियों को बताया कि मुलताई में सरेआम जुआ सट्टा चल रहा है उन्होंने भाजपा नेताओं पर संरक्षण का आरोप भी लगाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मुलताई को जिला बनाने क़ो लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस आंदोलन की एक विशेषता यह भी थी की लंबे समय बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट दिखाई दिए विशेष तौर से सुखदेव पांसे एवं नीलय डागा का एक साथ आना नए राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा कर रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सौंप गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि म.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  जीतू पटवारी 31 अगस्त 25 को अपने रतलाम के दौरे पर गये थे।

मगरोक फाटे पर जावरा जनपद के पूर्व अध्यक्ष रामविलास धाकड़ एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़ के नेतृत्व में कुछ लोगों ने जीतू पटवारी पर जानलेवा हमला किया तथा गाड़ी के कांच इत्यादि फोड डाले। उल्लेखनीय है कि भाजपा के 2 नेताओं मनोहर धाकड़ एवं देवीलाल द्वारा अवैधानिक एवं अनैतिक कृत्य किये जाने को लेकर जीतू पटवारी ने बयान दिया था, इन दो भाजपा नेताओं के अनैतिक कृत्य के बारे में सोशल मीडिया में काफी चर्चा भी हो रही है

तथा इनके वीडिया भी वायरल हो रहे हैं।  भाजपा नेताओं की सच्चाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आम जनता को बता रहे हैं। कुछ नेता इसे अपनी जाति से जोड़ लेते हैं एवं समूह बनाकर कानून को हाथ में लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को जान से मारने का प्रयास करते हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किसी भी जाति का नाम नही लिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक नीलय डागा,  पूर्व विधायक पंजाब राव बोडखे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, तकि उल हसन रिजवी, सुमित शिवहरे, किशोर सिंह परिहार, शिव महावरे सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here