सभी के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी शव फ्रीजर सेवा,

0

 जिसे देखते हुए श्री राम जन्मोत्सव समिति बस स्टैंड के सदस्यों ने आपकी सहयोग से 70 हजार रुपए की लागत से डेड बॉडी फ्रीज़र बॉक्स( शव फ्रीजर) निशुल्क सार्वजनिक उपयोग के लिए खरीदा है जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि  स्वर्गीय मोहित पाल की स्मृति में लाए गए

3 इस शव फ्रीजर को बस स्टैंड डॉ कृष्णा धोटे की क्लीनिक पर रखा गया है जहां से आवश्यकता होने पर कोई भी व्यक्ति उपयोग के लिए इसे ली जा सकता है। यहां उल्लेखनीय है कि पवित्र नगरी में जनसंख्या के आधार पर  शव फ्रीजर की कमी बड़ी समस्या है।

 नगर वासी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव फ्रीजर उपलब्ध हो लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं जिसे महसूस करते हुए श्री राम जन्म उत्सव समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग से यह शव फ्रीजर उपलब्ध कराया है। इस समिति के सदस्यों का उल्लेखनीय पहलू यह है कि इसमें सभी युवा शामिल है जो समय-समय पर धार्मिक कार्यों का साथ ही जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पवित्र नगरी में शव को सुरक्षित रखने के लिए नगर के अनेक सामाजिक संगठन अपने-अपने सामाजिक स्तर पर शव फ्रीजर उपलब्ध कराते हैं लोगों का कहना है कि जो लोग इसे शव सुरक्षा के लिए ले जाते हैं वह लोग इसका ध्यान नहीं रख पाते। उपयोग की सही जानकारी न होने कारण अब यह फ्रीजर खराब होने लगे हैं। मुलताई नगर में गुरुद्वारा साहिब, साहू समाज, कुन्बी समाज और मुस्लिम समाज के पास यह शव फ्रीजर उपलब्ध है। सभी का कहना है कि उपयोग के लिए ले जाने वाले लोग इसका सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाते जिससे यह खराब होने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here