5 मार्च को ताप्ती तक पहुंचेगी ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा ।1800 किमी की दूरी 63 दिन मे होगी पूर्ण

0
280

मुलताई : श्रष्टि की प्रथम सरिता सूर्य पुत्री   आदि गंगा मां ताप्ती की ऐतिहासिक सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा लगातार 63 दिन लगभग 1800 किमी की दूरी तय कर 5 मार्च दिन रविवार को उद्गम स्थल मुलताई पहुंचेगी

जहा पदयात्रियों , सेवादारों एवम अतिथियों का भव्य स्वागत सत्कार किया जाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना और महा आरती करके यात्रा का समापन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए परिक्रमा पदयात्रा संयोजक संजय (राजू )  पाटणकर ने बताया कि बीते 2 जनवरी 2023को प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुई मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पदयात्रा की जिसमे 39 भक्तो ने त्याग तपस्या समर्पण का परिचय देकर पूरे देश में मतारानी का गुणगान कर नाम रोशन किया है

वही सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा करके इतिहास भी रचा है जिससे समस्त ताप्ती भक्तो को भी गर्व महसूस हो रहा है कि नर्मदा नदी की तर्ज पर अब मां ताप्ती नदी की भी पूर्ण परिक्रमा होने लगी है  परिक्रमा का इतिहास रचने वाले प्रथम यात्रा दल प्रभारी रहे श्याम गव्हाडे , मनीष वाडबुदे , ललित हारोड़े , बाबूलाल बरोदे ने बताया कि मुलताई से सूरत पदयात्रा करने में 11 वर्ष कठिन श्रम करने के बाद केवल दर्शन करने में सफलता प्राप्त हुई थी

परन्तु पूरी दुनिया में जब करोना बीमारी का भय व्याप्त था एसी विषम परिस्थितियों में मां ताप्ती की सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा सामूहिक रूप से पूर्ण करने का हमे वर्ष 2021 में सौभाग्य प्राप्त हुआ  बर्तमान दल प्रभारी विशाल सिंह राजपूत , संतोष आर्य , बालकृष्ण मालवीय दलाजी राउत ने बताया कि तीसरे वर्ष 2023 में मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा में तीनों प्रदेश के लोगों ने उपस्थित होकर परिक्रमा पदयात्रा की जिसमे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कूल 39पदयात्रियों ने पूर्ण परिक्रमा की जबकि वर्ष 2022 में 28 , और वर्ष 2021 में 19 पदयात्रियों ने पूर्ण परिक्रमा की थी वही हजारों लोगों ने अपनी अपनी श्रद्धा अनुरूप पदयात्रा कर पुण्य लाभ अर्जित किया लखमीचंद अग्रवाल सुनील वानखेड़े , प्रमोद जैन , अजय गावंडे , सुभाष सावले , राजेश जैन , डाक्टर आर पी बोडखे ,

दिनेश कोसे ने बताया कि 5मार्च को पदयात्रा ग्राम बाड़ेगाव से प्रारंभ होकर लगभग 16 किमी की दूरी तय कर सुबह 11 बजे पारेगाव रोड स्थित ताप्ती लॉन में पहुंचेंगी जन्हा स्वागत सत्कार किया जाकर मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे वहा से दोपहर 3 बजे मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा की शोभायात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात ताप्ती मंदिर एवम सरोवर पर श्याम 6 बजे महा आरती करके  महाप्रसादी वितरण करने के पश्चात समापन समारोह पूर्ण होगामां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा समिति ने जिले भर के ताप्ती भक्तो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करें और एतिहासिक परिक्रमा पदयात्रा के साक्षी बने


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here