मुलताई – लोक निर्माण विभाग द्वारा मूलताई नगर के मध्य से गुजरने वाले परमंडल जोड़ से मुलताई 1 किलोमीटर मजबूती निर्माण मार्ग एवं साईखेड़ा बीसनुर मार्ग निर्माण का 300 लाख रुपए लागत का ठेका राही कंस्ट्रक्शन नागपुर को दिए अब 1 साल से अधिक हो चुका है
ठेकेदार को उक्त कार्य चार माह में पूर्ण करना था किंतु ठेकेदार 14 माह बाद भी 10% कार्य पूर्ण नहीं कर पाया है। जिसका खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है । ठेकेदार द्वारा समय सीमा पर कार्य पूर्ण ना करने पर लोक निर्माण कार्यपालन यात्री बैतूल द्वारा 24 जनवरी 025 ठेका निरस्त की कार्रवाई की गई थी किंतु बाद में बताया कि ठेका निरस्त न करके ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने हेतु समय दिया गया है किंतु यह समय दिए भी अब दो महा हो गया है इन दो माह में भी मुलताई प्रमंडल 1 किलोमीटर एवं साइखेड़ा बिसनुर मार्ग के निर्माण कार्य में कोई गति नहीं आ पाई है।
ठेकेदार ने निर्माण कार्य को गति देने की बजाय बढ़ा दी समस्या
मुलताई उक्त दोनों सड़क का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई के बाद ठेकेदार को समय देने के लिए भी अब दो माह बीत चुके हैं। लोक निर्माण विभाग का यह मानना था कि ठेकेदार निर्माण कार्य को गति देगा किंतु निर्माण कार्य को गति मिलना तो दूर साईखेडा बिसनुर मार्ग प्रारंभ ही नहीं हुआ ,मुलताई परमंडल मार्ग की समस्या और अधिक बड़ गई है। ठेकेदार ने इन दो माह में प्रमंडल से मुलताई की ओर 1 किलोमीटर मार्ग के कुछ भाग में डामरीकरण की लेयर को तोड़ कर कहीं-कहीं पर मुरम के ढेर लगा दिए जिससे नागरिकों की समस्या और बढ़ गई है। जिसके चलते मार्ग की समस्या अधिक बढ़ गई है। और वर्तमान में इस मार्ग पर दो पहिया वाहन लेकर चलना भी कठिन है । सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि ठेकेदार द्वारा इस प्रमुख मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं किए गए हैं।

नगर का प्रमुख मार्ग है मुलताई परमंडल मार्ग
नगर के मध्य से गुजरने वाला परमंडल जोड़ से बस स्टैंड की ओर मार्ग नगर वासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है ।बैतूल परमंडल जोड़ के मुलताई की ओर जहां से यह मार्ग चौड़ीकरण कीया जाना था मार्ग कम चौड़ा होने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती है जिसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मूलताई परमंडल जोड से मुलताई की ओर 1 किलोमीटर मजबूती कार्य लागत 150 लाख रुपए का ठेका राही कंस्ट्रक्शन को दिया था जिसके अंतर्गत मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण करण 1 किलोमीटर में डामरीकरण किया जाना था। ठेकेदार द्वारा किए गए अनुबंध के अनुसार यह 21/ 6/ 2024 तक पूर्ण किया जाना था किंतु मामूली कार्य करके ठेकेदार गायब हो गया था जो अब लौट है तब भी कार्य को गति नहीं मिल सकी है अब यह देखना होगा कि लोग निर्माण विभाग क्या कार्रवाई कर पता है।
इनका कहना
परमंडल जोड़ से मुलताई की ओर 1 किलोमीटर रोड निर्माण के लिए ठेकेदार को समय सीमा बड़ा दी गई है। कार्य संतोषजनक नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डी आर करमकर
उपयंत्री लोक निर्माण विभाग मुलताई
—————————————————————————————-