13 लाख की लागत का स्वर्ग रथ पहुंचा मुलताई,विधायक पांसे ने पूजन कर किया नगर के हवाले

0
829

मुलताई- विधायक सुखदेव पांसे की निधि  से तेरह लाख इक्तालीस हजार सात सौ चालीस रुपए की लागत का शव वाहन आज मुलताई पहुंचा, विधायक सुखदेव पांसे ने अपने निवास पर इस शव वाहन का पूरे विधि विधान के साथ पूजन पाठ कर इसे नगर वासियों के उपयोग के लिए नगर पालिका के हवाले कर दिया

और आज प्रथम दिन से इस शव वाहन का उपयोग भी प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू प्रह्लाद परमार, पार्षद उर्मिला उबनारे, प्रह्लाद परमार, सुमित शिवहरे,  नितेश साहू, शिवकुमार माहोरे, सुरेश पौनीकर, शेख जाकिर, पूर्व पार्षद संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शव वाहन ना होने से हुई अनेक शर्मनाक घटनाएं

मालूम हो कि नगर में शव वाहन ना होने के कारण नागरिकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था अनेकों बार शव वाहन ना होने के कारण शव को कचरा ट्रैक्टर ट्राली में ले जाने की शर्मनाक घटनाएं भी हुई। इस समस्या को स्थानीय नागरिकों ने विधायक सुखदेव पांसे को अवगत कराया था जिसके बाद विधायक पांसे ने विधायक निधि से शव वाहन दिए जाने की घोषणा की थी

जो की पूरी हुई और अब नगर पालिका को शव वाहन उपलब्ध हो गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मुलताई के पास अभी तक शव वाहन उपलब्ध नही था जिसके कारण नागरिकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। वर्षा काल में यह स्थिति अत्यंत भयावह हो जाती थी। मुलताई नगर के नागरिक काफी लंबे समय से नगर पालिका परिषद मुलताई से शव वाहन की व्यवस्था की मांग कर रहे थे।

नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा जागरूक नागरिकों द्वारा स्थानीय विधायक सुखदेव पांसे को जब इस समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने इसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में विधायक  पांसे ने विधायक निधि से 13,41,740 (तेरह लाख इक्तालीस हजार सात सौ चालीस रूपये मात्र)रूपये स्वीकृत कर एक वाहन कंपलीट स्ट्रक्चर सहित नगर पालिका परिषद को खरीदने हेतु अधिकृत कर दिया था। अब यह शव वाहन सभी के लिए उपलब्ध हो पायेंगा। नगर के अनेक सामाजिक संगठनों और पार्षदों ने नगर को शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुखदेव पांसे का आभार व्यक्त किया है


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here