मुलताई- राम मंदिर ट्रस्ट भूमि पर माँ ताप्ती उदगम उद्धार समिति द्वारा आयोजित सूर्य महायज्ञ एवं सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण के छठवें दिन तक एक करोड़ से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा चुका है।
पवित्र नगरी में हो रहे हैं इस भव्य धार्मिक आयोजन में अनेक प्रमुख राजनीतिक लोग भी भाग ले रहे है। कांग्रेस बीजेपी से जुड़े नेता यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजन पाठ कर भस्म आरती में शामिल हो रहे हैं और जगतगुरु शंकराचार्य के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती की उपस्थिति में सूर्य यज्ञ एवं शिवलिंग निर्माण पूजन कार्य महामंडलेश्वर प्रबोधनन्द गिरी महाराज, धर्माचार्य सोमेश परसाई एवं 31 ब्राह्मणों के द्वारा धार्मिक रीति रिवाज से कराया जा रहा है।
अनेक नेताओं ने लिया जगत गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद,

दिनेश कालभोर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन 5000 से अधिक महिलाएं 23 लाख से अधिक शिवलिंग का निर्माण कर रही है ।शिवलिंग निर्माण के लिए प्रत्येक पंक्ति में 55 महिलाएं शिवलिंग निर्माण कर रही है शिवलिंग निर्माण के छठवें दिन 55 महिलाओं की 85 पंक्तियां बनाई गई है। इस संपूर्ण आयोजन में कार्यक्रम आयोजन समिति ताप्ती उदगम उद्धार समिति के अलावा महिला संगठन की भूमिका जहां सराहनीय दिखाई देती है वही कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय है।

यज्ञ स्थल पहुंचे पूर्व कांग्रेस मंत्री सुखदेव पांसे एवं भाजपा नेता सुरजीत सिंह चौहान,
पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती एवं महामंडलेश्वर प्रबोधनन्द गिरी महाराज, धर्माचार्य सोमेश परसाई भेटकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके अलावा भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई सुरजीत सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया भी यज्ञ स्थल पहुंची और जगतगुरु शंकराचार्य एवं महामंडलेश्वर महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया।
