संजीवनी क्लीनिक के सामने होगा सुंदर परिसर निर्माण, पंच समाज के पांच संतों की लगेगी प्रतिमाएं।

0

मुलताई – इंदिरा गांधी वार्ड में निर्माणाधीन संजीवनी क्लिनिक के सामने स्थित रिक्त भूमि पर पंच समाज के संतों और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी । नगर पालिका इस स्थल पर सुंदर बगीचे का निर्माण भी करावेगी

जिसका भूमि पूजन आज वाल्मीकि  जयंती के अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर भाजपा नेता नमन अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया ।भूमि पूजन अतिथियों ने धार्मिक रीति रिवाज एवं पंडितो  के मंत्रोच्चार के साथ किया । 

इस अवसर पर भाजपा पार्षद,जनप्रतिनिधि नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर ने कहां की नगर पालिका संजीवनी परिसर भूमि पर एक सुंदर परिसर विकसित करेगी, जिसमें प्रतिमाओं के साथ बैठक स्थल, बगीचा और शेड का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह स्थल समरसता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनेगा।

उक्त परिसर में  पंच समाज के पांच महान संत-महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें भगवान गौतम बुद्ध, सुफल भगत, महर्षि वाल्मीकि, मातंग ऋषि और संत रविदास महाराज शामिल हैं। इन महापुरुषों ने समाज में समानता, मानवता और करुणा का संदेश दिया था। प्रतिमाओं की स्थापना का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में समाज सुधारकों की शिक्षाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में राजा चंडालिया, पंकज चंडालिया, अर्जुन पिपले, संदीप रगड़े, कुलदीप पहाड़, गणेश बडौदे सहित अन्य लोग़ उपस्थित थे। पंच समाज के सदस्यों ने भूमि पूजन के दौरान जयघोष करते हुए संतों की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया।

नगर पालिका द्वारा 24 लाख रुपए की लागत से इंदिरा गांधी वार्ड में बनाए जाने वाली संजीवनी क्लिनिक का निर्माण कार्य 1 वर्ष में पूर्ण होना था आज 3 वर्ष पूर्ण होने को है इसके बावजूद भी निर्माण कार्य अधूरा है। निर्माण में लेट लतीफी पर नगर पालिका  औपचारिकता निभाने रही  इधर ठेकेदार को नोटिस भी जारी करते रहे और उधर समय सीमा भी बढ़ते रही बाल्मीकि जयंती पर संजीवनी क्लिनिक पहुंचे विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर काम पूरा न करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने 10 दिनों में कार्य पूर्ण करने का कहां है अन्यथा ठोस कार्रवाई करने का कहा है।

इनका कहना

ठेकेदार को संजीवनी क्लीनिक का कार्य 10 दिन में पूर्ण करने का आदेश दिया गया है और 10 दिन में कार्य पूर्ण ना होने पर ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
महेश शर्मा
उपयंत्री नगर पालिका मुलताई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here