6 लाख की लागत से 180 मीटर मार्ग होगा विकसित
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई के विवेकानंद वार्ड स्थित श्री शीतला माता मंदिर मार्ग पर पेविंग ब्लॉक लगाए जाने का कार्य बुधवार से प्रारंभ किया गया।
कार्य प्रारंभ होने से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे एवं वार्ड पार्षद अंजलि शिवहरे, शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार, निर्मला उबनारे, महेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा श्री शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजन कर भूमिपूजन किया गया। और इस भूमि पूजन कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी थी कि पहली बार कांग्रेस और भाजपा के सभी पार्षद किसी कार्यक्रम में एक साथ दिखाई दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि श्री शीतला माता मंदिर मार्ग पर लगभग 6 लाख रुपये की लागत से 180 मीटर लंबाई में पेविंग ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
वार्ड पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने कहा कि श्री शीतला माता मंदिर पूरे नगर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लंबे समय से मंदिर मार्ग पर पेविंग ब्लॉक लगाने की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। पेविंग ब्लॉक लगने से मार्ग सुंदर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित होगा। कार्य प्रारंभ होने पर साहू समाज समिति के अध्यक्ष पवन साहू, अखिलेश फुलवार, अरुण साहू, कृष्णा साहू, कमलेश साहू, राजेश साहू एवं गजनी साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर एवं पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह ठाकुर, नवनीत चंदेल, संदीप सोनी, कपिल खंडेलवाल, नीलेश भार्गव, अश्विनी धोटे, प्रकाश सेवतकर, रितेश शर्मा, आशीष सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

