शनि सरोवर का जल मार्ग किया जा रहा था बंद, न.पा. अध्यक्ष ने पहुंचकर खुलवाया जेसीबी की जा रही जप्त।

0

मुलताई- पवित्र नगरी में जहां ताप्ती जलमार्गों को सहेजने और संरक्षित करने के प्रयास होने चाहिए वही ताप्ती जल मार्गों को  समाप्त किया जा रहा है। जो की ताप्ती सरोवर एवं शनि सरोवर के अस्तित्व को लेकर गंभीर संकट है।

शनि सरोवर के समीप स्थित सांवरिया लान संचालकों द्वारा शनि  सरोवर के मुख्य जलमार्ग को बंद करने की गंभीर घटना सामने आई है।

लान संचालक को द्वारा जेसीबी के माध्यम से जलमार्ग को बंद कर लान के सामने के पोर्शन  का समतलीकरण किया जा रहा था। नगर पालिका कर्मचारी जब इसे रोकने के लिए पहुंचे तो संचालको ने उन्हें वापस लौटा दिया  इसकी जानकारी जब नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर एवं जनप्रतिनिधियों को लगी तो उन्होंने घटना स्तर पर पहुंचकर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी इसके बाद

तहसीलदार गोवर्धन पाठे , नगर पालिका  उपयंत्री योगेश अनेराव, घटनास्थल पर पहुंचे और जल मार्ग खुला कर जेसीबी को जप्त करने की कार्रवाई की। जब समाचार प्रकाशित किया जा रहा है उसे समय जल मार्ग  को खुलवाने का कार्य किया जा रहा था। तहसीलदार पार्टी ने कहा कि जलमार्ग खुलवाने के बाद जेसीबी मशीन की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

सांवरिया लान की भूमि एक ट्रस्ट की भूमि है जिसका उपयोग सामाजिक एवं धार्मिक प्रयोजन से किया जाना चाहिए। विशेष तौर से ताप्ती तट से जुड़ी होने के कारण यह अत्यंत महत्वपूर्ण भूमि है जिसका उपयोग ताप्ती श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किया जा सकता है किंतु लंबे समय से इस महत्वपूर्ण ताप्ती तट से जुड़ी भूमि का उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है इस संबंध में जब वर्षा गडेकर से हमने पूछा तो उनका कहना था ट्रस्ट भूमिका व्यावसायिक उपयोग कैसे हो रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए हम जिला कलेक्टर से चर्चा करेंगे।

———————————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here