विद्यार्थियों ने जाना विभिन्न राज्यों का खानपान, वेशभूषा एवं संस्कृति,

0

मुलताई- केंद्रीय विद्यालय मुलताई में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया एक सप्ताह तक चले इस कैंप में  विभिन्न गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों को भारत के राज्यों की भाषा खान-पान वेशभूषा एवं संस्कृति से अवगत कराया गया।

इस कैंप  का उल्लेखनीय पहलू यह है कि राज्य की फोक पेंटिंग, मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग व महाराष्ट्र की वारली पेंटिंग विद्यार्थी द्वारा बनाई गई मराठी भाषा में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित फिल्म दिखाई गई साथ ही मराठी भाषा में गीत संगीत सिखाया गया विद्यार्थियों को देश के प्रति देश प्रेम जागृत करने के लिए तथा देश के सैनिकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर व ऑपरेशन  विजय शॉर्ट मूवी  विद्यार्थी को दिखाई गई ।

शिविर में सिंधी भाषा में राष्ट्रभक्ति से बहुत क्रोध गीत सीखकर बच्चों ने समूह में गायन किया एवं  विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम की इतिहास से अवगत कराया गया साथ ही साथ बैतूल जिले के सेनानियों के विशेष रूप से चलचित्र भी दिखाए गए और   भारत की प्रमुख नदियां और ऐतिहासिक इमारत पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गई।

कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाओं में स्थलों की जानकारी एकत्र की और सामूहिक रूप से चर्चा में भाग लिया।  इस समर कैंप के माध्यम से भारतीय भाषा एक-एक करके सीख गया जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से मातृभाषा के साथ-साथ विद्यार्थी अन्य भाषा को भी सीख सकेlअंतिम दिन प्राचार्य  कालिका प्रसाद  द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए

एवं प्राचार्य  द्वारा विद्यार्थियों को संदेश दिया गया की विभिन्न भाषाओं का हमें  सम्मान करना चाहिए वह उसकी उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। विद्यालय के शिक्षक  यशवंत राव वागदे ‌‌ने समर कैंप में अहम भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां हर रोज करवाई गई सहयोग के रूप में  विद्यालय के शिक्षक  राजेश ठाकरे,सचिन उपस्थित थे l

——————————————————————————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here