राष्ट्र प्रथम का बोध कराती है तिरंगा यात्रा,

0

मुलताई- नगर से लगी ग्राम पंचायत चिखली खुर्द एवं ग्राम पंचायत चौथिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर  तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।ग्राम पंचायत चिखली खुर्द में तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत सरपंच पुष्पा जीतू डहारे एवं सचिव  चुन्नीलाल पवार के नेतृत्व में निकाली गई।

 प्राथमिक शाला हाई स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा में विद्यार्थी ,शिक्षक गण, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। ग्राम सरपंच पुष्पा जीतू डहारे ने बताया कि रेली के माध्यम से संपूर्ण ग्राम में घूम कर प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने और हर घर स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया और स्वतंत्रता दिवस को जन पर्व के रूप में घर-घर में तिरंगा लहरा कर मनाए जाने के लिए कहा गया।

हर घर तिरंगा ,हर घर स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत चौथिया मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता नमन अग्रवाल एवं उपसरपंच सतीश डोंगरदिए के नेतृत्व में  निकाली गई इस शोभायात्रा में प्राथमिक शाला के बच्चे सरपंच सचिव एवं पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चौथिया मे हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए  बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे भारत माता की जय कारों के साथ जब ग्राम की गलियों में निकले तो राष्ट्रभक्ति का एक अनोखा दृश्य दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा के अवसर पर ग्राम में स्थित राजा भोज प्रतिमा के समक्ष भाजपा नेता नमन अग्रवाल का ग्रामीणों ने शाल श्रीफल भेटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता नमन अग्रवाल ने कहा कि हाथ में तिरंगा और दिल में राष्ट्रप्रथम का संकल्प लिए हुए बच्चो को देखकर मै अत्यंत उत्साहित हु। तिरंगा यात्रा से हमारे अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होती है और हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का बोध होता है। तिरंगा यात्रा महापुरुषों, क्रांतिकारियों एवं वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता का बोध कराती है।तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत चौथीया के स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चो के साथ सरपंच,पंच, सचिव, रोजगार सहायक ने भी सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here