मुलताई की समस्याएं विधानसभा तक पहुंचेंगी – जीतू पटवारी

0

मुलताई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने मुलताई प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पवित्र नगरी मुलताई की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुलताई से जुड़े जनहित के मुद्दों को नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।भोपाल से सौसर जाते समय नेशनल हाईवे पर शांभवी रिसोर्ट के सामने मुलताई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे से मुलाकात की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। SAR में गड़बड़ियों और मतदाता नाम कटने का मुद्दा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SAR प्रक्रिया में हो रही कथित गड़बड़ियों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झूठी शिकायतें कराकर मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। पटवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कार्यकर्ताओं ने मुलताई में ट्रेन स्टॉपेज की मांग तथा पवित्र ताप्ती सरोवर को गंदगी से बचाने के लिए बनाए गए सीवर लाइन प्रोजेक्ट की स्थिति से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने ताप्ती सरोवर की पवित्रता और संरक्षण को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही समस्याओं को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी। जीतू पटवारी ने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करें। हाईवे पर हुआ जोरदार स्वागत इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर पहुंचकर जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. पी.आर. बोड़खे, संजय यादव, किशोर परिहार, सुमित शिवहरे, लोकेश यादव, कपिल खंडेलवाल, आशीष जैन, प्रहलाद ठाकुर, जीवन डोगरदिए, दिनेश आजाद, पंकज यादव, महेश परिहार, मनजीत गीद्द, चिंटू सोनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here