महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान,स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर पालिका में आयोजित हुए कार्यक्रम

0

पालिका कार्यालय में नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर की उपस्थिति में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पंचम, डॉ कृष्ण धोटे, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू की उपस्थिति में नया परिंदा फाउंडेशन के द्वारा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य कें मरीजों को चाकलेट , बिस्किट एवम मिष्ठान का वितरण किया गया साथा ही महिला डॉक्टरो ,

महिला कर्मियो सहित वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी कामगार महिलाओं का सम्मान कर उनके स्वास्थ्य सुविधाओं में योगदान के लिए सराहना की गई,इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, कृष्णा धोटे, शुभम पाण्डग्रे, महावीर परिहार, अजीत राजपूत, सुमित खुराना, शजल शिवहरे, योगेश अम्बुलकर, बाबू मूलक सहित एक नया परिंदा फाउंडेशन के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे l”

महिला बाल विकास विभाग द्वारा नगर पालिका कार्यालय में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका  अध्यक्षा वर्षा गड़ेकर, सभापति शिल्पा शर्मा,कुसुम मारुति पवार सहित अन्य उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे का सम्मान किया।

इस अवसर पर नगर की महिलाओं ने नगर पालिका पहुंचकर नगर की प्रथम महिला अध्यक्ष वर्षा गडेकर को सम्मानित किया  नगर पालिका अध्यक्ष गड़ेकर ने कहा कि उनका प्रयास है कि अभी जिस पद पर है उसे पद पर रहते हुए नगर के लोगों की सेवा कर सके एवं महिलाओं की समस्याओ का त्वरित समाधान कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here