भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का गृह जिले में ऐतिहासिक स्वागत

0

जगह-जगह लगे भाजपा के होल्डिंग बैनर पोस्टर से संपूर्ण जिला अपने नेता का स्वागत करते दिखाई दे रहा था।  धार बेरियर से लेकर भाजपा कार्यालय विजय भवन तक दर्जनों जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। युवा, महिला और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे शहर को अभिनंदन के बैनर पोस्टर से पाट दिया गया था। सोनाघाटी चक्कर रोड से होते हुए जुलूस भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचा, जहां मुख्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा को मजबूत करने की बात कही ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की स्वागत बेला जिले की सीमा पर बसे धार बेरियर से ही शुरू हुई थी ।

हेमंत खंडेलवाल के विजय जुलूस में खुली जीत में उनके साथ सांसद डीडी उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ,विधायक चंद्रशेखर ,देशमुख आमला विधायक योगेश पंडाग्रे आदि उपस्थित थे।

भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर, महिला मंडल अध्यक्ष सुधा परमार के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाएं एवं हजारों भाजपा कार्यकर्ता नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत के लिए मुलताई से रवाना हुए। अनेक चार पहिया वाहनों में लगे पोस्टर बैनर एवं झंडियों की लंबी कतारे लंबे समय बाद भाजपा के राजनीति में देखी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था भाजपा नेता उपेंद्र पाठक, नमन अग्रवाल, गणेश साहू ने बताया कि हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के बाद से ही स्वागत की यह तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थी जिसका भव्य रूप आज दिखाई दे रहा है।

धार बेरियर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और बैतूल से पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की शुरुआत की। यहां करीब 10 मिनट कार्यकर्ताओं से चर्चा कर काफिला जैसे ही भौंरा पहुंचा हाइवे पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई। हेमन्त खंडेलवाल जिंदाबाद के नारों से आसमान गूंज उठा।

अपने स्वागत से अभिभूत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस है इसलिए उनके नाम से एक पौधे जरूर लगाएं।हमारा कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाने की तरफ अपने कदम बढ़ाएं। यहां से निकलने के बाद काबिला बरेठा तिराह पहुंचा। यहां पर आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में सारणी और आमला विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भारत भारती पहुंचने पर आवासीय विद्यालय में उन्होंने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्हें भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव और जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सोनाघाटी में प्रवेश करते हुए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों से अपने नेता का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here