बैतूल जिले में सारणी की महिमा न्यारी हैं, यहां कोयले के भंडार, मां ताप्ती का उद्गम है:- मोहन यादव

0

संजय द्विवेदी

बैतूल जिले को ईश्वर का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कोयले के भंडार, मां ताप्ती का उद्गम , उन्नत कृषि इत्यादि प्राकृतिक संपदाओं के साथ यह जनजातीय अंचल विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। जिले के लोकप्रिय विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल द्वारा प्रदेश के पहले फूड पार्क की स्थापना बैतूल जिले में ही की हैं, हो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सेवाभावना का उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में आयोजित स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि को पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बैतूल -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले की पांचो विधानसभा में 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आमला विधानसभा में 73.50 करोड़ की लागत के इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 5 करोड़ 18 लाख की स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण का लोकार्पण, 3 करोड़ 86 लाख की राशि से जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भवन बोरदेही का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 93 लाख की स्वीकृत राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण शामिल है।

इसी प्रकार 52 करोड़ 72 लाख की स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 6 करोड़ 48 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज कार्य का भूमिपूजन, 1 करोड़ 50 लाख की राशि से अमृत सरोवर तालाब, स्टाप डेम एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 65 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र इटावा का भूमिपूजन तथा 14 लाख की राशि से भैंसई नदी पर बोरदेही घाट निर्माण एवं साफ सफाई कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया।

बैतूल विधानसभा में 101.61 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 59 करोड़ 97 लाख की राशि से संयुक्त तहसील भवन एवं जनजातीय छात्रावास भवन का लोकार्पण, 2 करोड़ 95 लाख की राशि से अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वाटर बॉडी एवं जलप्रदाय कार्य का लोकार्पण, 2 करोड़ 75 लाख की राशि से जनजातीय बालक आश्रम खेड़ला का लोकार्पण, 1 करोड़ 40 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 24 लाख की राशि से उद्योग विभाग बैतूल के नवीन भवन का लोकार्पण शामिल है।

इसी प्रकार 11 करोड़ 73 लाख की राशि से विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 6 करोड़ 35 लाख की राशि से कायाकल्प अभियान 2.0 योजना अंतर्गत सीसी रोड, आरसीसी कवर्ड नाली, रोड डिवाइडर, पाथ-वे एवं सेंट्रल लाइटिंग निर्माण कार्य मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत आरसीसी नाली निर्माण, चौराहों का सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण एवं कारगिल चौक पर ट्रैफिक सिंगल एवं पार्किंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 5 करोड़ 33 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज का भूमि पूजन, 4 करोड़ 4 लाख की राशि से शासकीय जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास बैतूल का भूमि पूजन, 3 करोड़ 25 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भूमि पूजन कथा 2 करोड़ 58 लाख की लागत से अमृत सरोवर तालाब एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

मुलताई विधानसभा में 92.04 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। जिनमें 5 करोड़ 66 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण, 3 करोड़ 6 लाख की राशि से ग्राम जौलखेड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 01जी तथा 01 एच टाइप आवास गृहों का लोकार्पण, 1 करोड़ 65 लाख की राशि से जीएसबी सड़क निर्माण का लोकार्पण तथा 49 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का लोकार्पण शामिल है।इसी प्रकार 66 करोड़ 61 लाख की राशि से धाबा खोमई मार्ग एवं पलास पानी से काजलडोह तक मार्ग निर्माण का भूमि पूजन, 12 करोड़ 55 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज कार्य का भूमि पूजन, 86 लाख की राशि से शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 70 लाख की राशि से अमृत सरोवर निर्माण कार्य का भूमि पूजन तथा 82 लाख की राशि से बाउंड्री वॉल, प्रतीक्षालय, नाली, सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, विधायक गंगाबाई उईके, उपाध्यक्ष जनअभियान परिषद मोहन नागर, सुधाकर पवार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों बढ़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here