बस स्टैंड पर पुतला दहन को लेकर हंगामा,कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में खींचतान,

0

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में बस स्टैंड पहुंचे थे। कार्यकर्ता भारत-अमेरिका ट्रेड डील, मनरेगा में बदलाव, नेता प्रतिपक्ष पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी और प्रदेश के तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।


पुलिस से झड़प के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में लगाए गंभीर आरोप ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था पर सीधा आघात है। इससे छोटे, सीमांत और मध्यम किसान तथा व्यापारी असमान प्रतिस्पर्धा में फंस जाएंगे और देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता कमजोर होगी।


मनरेगा के नाम और नियमों में बदलाव को कांग्रेस ने गरीब विरोधी कदम बताया। पार्टी का आरोप है कि इससे कामगारों के अधिकार प्रभावित होंगे। मंत्रियों के इस्तीफे की मांग ज्ञापन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी का भी विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही कफ सिरप से हुई मौतों, सेना अधिकारी एवं महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी और दूषित जलप्रदाय से हुई मौतों के मामलों में संबंधित मंत्रियों—राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय—के इस्तीफे की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में अरूण यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय यादव, प्रहलाद सिंह ठाकुर, सुमित शिवहरे ,किशोर सिंह परिहार, लोकेश यादव, राजू पवार दुनावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, धनराज पवार  ,नितेश साहू, सुमित शिवहरे, पिंटू ठाकरे जीवन डोंगरे, लोकेश यादव, रितेश शर्मा,आशीष सोनी, कपिल खंडेलवाल, प्रकाश सेवतकर, जीवन डोंगरदिऐ, पिंटू ठाकरे, महेश नागले एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here