प्रकृति माता है  हमारे उपयोग के लिए है  इसका दोहन ना करें

0

मुलताई -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण विभाग द्वारा पवित्र नगरी मे दो  दिवसीय शिविर का आयोजन साई राम लान में किया गया जिसमें संपूर्ण प्रदेश के पदाधिकारी ने भाग लिया। शिविर में मध्य भारत प्रांत की पर्यावरण गतिविधि  की समीक्षा की गई।पंडित संतोष शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त कार्यकर्ता जो एक टोली बनाकर संपूर्ण विश्व में काम कर रहे हैं

एवं संघ के प्रकल्प चलाते हैं जिससे मानव का एवं समाज का कल्याण हो। संघ के द्वारा 6 गतिविधियां संचालित क़ी जाती है जैसे गऊ सेवा ग्राम विकास, समरसता, धर्म जागरण, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण , पवित्र नगरी में प्रदेश स्तरीय पर्यावरण विभाग का सिविल आयोजन किया गया जिसमें मध्य भारत प्रांत के समस्त कार्यकर्ता जो संपूर्ण मध्य भारत मे अपने-अपने जिले तहसील एवं गाव गाव तक टोलिया बना कर पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण संवर्धन जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण प्लास्टिक की उपयोगिता कम एवं

खत्म करने पर प्रयास जनजागरूकता एवं जन जागरण के रचनात्मक काम कर मानव के अंदर  भाव जगाने का प्रकृति पूजनीय काम कर रहे हैं उन्हें सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने बताया कि प्रकृति माता है यह हमारे उपयोग के लिए बनी है ना कि हम इसका दोहन करें इसको संरक्षित रखना एवं इसका संवर्धन करना भी मानवता क़ी दृष्टि से हमारा मूल नैतिक कर्तव्य भी है और जिम्मेदारी। इन्हीं सारे विषयों को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई  एवं आगामी कार्य योजना बनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here