पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर राकी मौर्य सड़क हादसे में घायल,

0

मुलताई । लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर राकी मौर्य सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुंडाला बांध के समीप उस समय हुआ, जब वे बाइक से मुलताई से आमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक टवेरा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में राकी मौर्य के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई तथा उन्हें अन्य चोटें भी आईं। राहगीरों की सहायता से उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, बैतूल रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही विभाग के एसडीओ सुनील सोलंकी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दुर्घटना संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here