भाजपा कार्यालय व सभी बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण,
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई के अंबेडकर चौक स्थित भाजपा कार्यालय सहित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर मंडल मुलताई, दुनावा, प्रभात पट्टन, मासोद एवं साइखेड़ा मंडल सहित अंबेडकर चौक स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक गंभीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ एक समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता और गरिमा के उच्चतम मानदंड स्थापित किए। उन्होंने वर्ष 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के उपरांत बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इसके साथ ही भाजपा नगर मंडल आजीवन समर्पण निधि अभियान के संयोजक उपेंद्र पाठक एवं सहसंयोजक निलेश चावरिया द्वारा बूथ-स्तर पर जाकर समर्पण निधि एकत्रित करने का अभियान भी प्रारंभ किया गया समर्पण दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका सभापति डॉ. जी. बारस्कर, महेंद्र पिल्लू जैन, आजीवन समर्पण निधि संयोजक उपेंद्र पाठक, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, नगर मंडल मंत्री जया जैन, कीर्ति यादव, रामदास साहू, मुकेश वागद्रे, योगेश सोनी, राजू जैन, अविनाश देशमुख, बीरबल डोगरदिये सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

