मुलताई। नगर के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सफल, अनुशासित एवं मैत्रीपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। न्यायपालिका, प्रशासन एवं अधिवक्ता समुदाय के मध्य खेली गई इस प्रतियोगिता ने खेल भावना के साथ आपसी समन्वय, सौहार्द एवं सहयोग की मिसाल प्रस्तुत की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला न्यायाधीश 11 एवं अधिवक्ता 11 के बीच खेला गया। अत्यंत रोमांचक रहे इस मुकाबले में अधिवक्ता 11 के खिलाड़ी लोकेश यादव ने अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई। दर्शकों ने इस रोमांचक क्षण का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तहसील 11 ने संतुलित एवं संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका 11 को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में तहसील 11 ने शानदार टीमवर्क एवं अनुशासित प्रदर्शन के बल पर अधिवक्ता 11 को हराकर टूर्नामेंट 2026 की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
मुलताई में सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 संपन्न,
कार्यक्रम में न्यायाधीश संदीप कुमार पाटिल, एसडीएम राजीव कहार, नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। आयोजन की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता में न्यायाधीश 11 की ओर से न्यायाधीश संदीप कुमार पाटिल तथा तहसील 11 की ओर से तहसीलदार संजय बरैया एवं मासोद तहसीलदार यशवंत गिन्नारे ने सक्रिय सहभागिता निभाई। दर्शक दीर्घा में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जी.जी. घोड़े सहित अनेक अधिवक्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने अंत तक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट के तीनों मैचों में अधिवक्ता नवीन बिहारिया ने अपनी आकर्षक एवं व्यंग्यपूर्ण कमेंट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तथा पुरस्कार वितरण समारोह का प्रभावी संचालन किया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में अधिवक्ता 11 के कप्तान श्रवण नागले, उपकप्तान राघवेंद्र रघुवंशी, अखिलेश रघुवंशी, प्रशांत यादव, चैतराम बनखेड़े एवं शिव प्रसाद साहू की पिच निर्माण एवं मैदान प्रबंधन में विशेष भूमिका रही। टूर्नामेंट की सफलता में नगर पालिका, तहसील, न्यायालय एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों का समन्वित सहयोग उल्लेखनीय रहा।

फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेने पर अधिवक्ता श्याम रघुवंशी को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। वहीं अधिवक्ता 11 की ओर से शिव प्रसाद साहू ने विषम परिस्थिति में महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। संपूर्ण आयोजन ने यह सिद्ध किया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय
——————————————————————————————————————-

