नपा अध्यक्ष ने लिया गंदे पानी भराव एवं रोड नाली की समस्या का जायजा ,

0

मुलताई- नगर पालिका ने पवित्र नगरी मे जल भराव की समस्या, मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर पार्षदों एवं अधिकारी के साथ वार्डो का दौरा कर जल भराव, रोड नाली निर्माण, पाइप लाइन चेंबर में गंदे पानी के भराव का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रही है।

आज नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने ताप्ती वार्ड पार्षद उर्मिला उबनारे के साथ ताप्ती वार्ड का दौरा कर उप यंत्री महेश शर्मा को रोड नाली निर्माण एवं पानी के चेंबर में भरे गंदे पानी और गंदगी को हटाए जाने के आदेश दिए हैं।

वार्ड पार्षद उबनारे ने नपा अध्यक्ष को ताप्ती वार्ड में जल भराव, रोड नाली की समस्या और गंदे पानी की समस्या के साथ पाइप लाइन के चेंबर में भरने वाले गंदे पानी की समस्या से होने वाली बीमारीयों की गंभीरता से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि ताप्ती एवं पटेल वार्ड में वर्षा काल प्रारंभ होते ही वार्ड वासियों की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है जल भराव के चलते लोगों का घर से निकलना कठिन हो जाता है वर्षा काल के पूर्व जिसके व्यापक इंतजाम करना आवश्यक है।

स्टेशन क्षेत्र से ताप्ती सरोवर को जोड़ने वाले जल मार्ग के बाजू से बनने वाले सीमेंट कांक्रीट रोड का स्थान परिवर्तन किया जाएगा । नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उक्त स्थान का जायजा लेने के बाद हमने पाया है कि अगर यहां सीमेंट कंक्रीट मार्ग का निर्माण होता है तो बगैर रिटर्निंग वॉल सपोर्ट के यह सीमेंट कंक्रीट रोड जल मार्ग में समा जाएगा जिसके चलते उक्त स्वीकृत मार्ग ताप्ती वार्ड के दूसरे भाग में बनाया जाएगा और ताप्ती जल मार्ग में पहले सपोर्टिंग वॉल बनाई जाएगी इसके बाद रोड का निर्माण होगा। अध्यक्ष ने ताप्ती वार्ड गंदे पानी के भराव को तत्काल हटाए जाने और पेयजल पाइपलाइन के चेंबर में गंदे पानी के भराव के सुधार के आदेश दिए हैं।


इनका कहना
ताप्ती वार्ड में स्वीकृत कांक्रीट रोड का स्थान परिवर्तन होगा। गांधी चौक के निकट स्थित पाइप लाइन का सुधार कर दिया गया है।पीएचई विभाग पानी के सैंपल ले रहा है ।अब तक पानी की जांच संतोष जनक है। हरदोली प्लांट के पानी की सैंपलिंग भी की जाएगी।
वर्षा गडेकर
नगर पालिका अध्यक्ष मुलताई


गांधी चौक के समीप स्थित पाइपलाइन जिसमें गंदे पानी का रिसाव हो रहा था उसमें सुधार कर लिया गया है। नगर पालिका कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि गंदे नाली के संपर्क में आने वाले पाइपलाइन को तत्काल हटाया जाए और खराब होने पर बदलने की जानकारी दें।
योगेश अनेराव उप यंत्री नगर पालिका मुलताई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here