नगर पालिका अध्यक्ष ने किया फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का सम्मान,महिला की बचाई थी जान,

0

नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर ने बताया कि हाल ही में ग्राम महिलावाड़ी में आगजनी की घटना हुई थी इस आगजनी को देखकर महिला देवी बाई चोपड़े बेहोश हो गई थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने न सिर्फ अल्प समय में जान जोखिम में डालकर इस आगजनी पर काबु पाया बल्कि मानवता का परिचय देते हुए बेहोश देवी बाई चोपड़े को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध न होने पर तत्काल फायर ब्रिगेड वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई।

नगर पालिका के फायर ब्रिगेड कर्मचारियों 24 घंटे एक बड़े क्षेत्र में जान जोख्म में डालकर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं जिसके लिए हम इन कर्मचारियों का सम्मान कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड पर तैनात जीन कर्मचारी का सम्मान किया गया है उसमें गिरीश पीपले, भूपेंद्र राठौर, विजय बड़गरे ,सुमित पुरी, दीपक अहिरवार, राहुल चंडालिया शामिल है।

मुलताई नगर पालिका फायर ब्रिगेड टीम मुलताई , अमला विधानसभा के 6 से अधिक ब्लॉकों में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इस फायर ब्रिगेड टीम के ज्जुम्मे  एक बड़ा लंबा क्षेत्र है और इस लंबे क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर समय पर घटनास्थल पर पहुंचना बड़ी चुनौती होती है किंतु उसके बावजूद नगर पालिका की यह फायर टीम गर्मी के दिनों में लगभग प्रत्येक दिन और अनेक बार 1 दिन में   दो से तीन अग्नि कांड की घटनाओं को नियंत्रित करते हैं जबकि इन कर्मचारियों में अधिकांश दैनिक वेतन कर्मचारी है जो छोटे से वेतनमान में जान जोखिम में डालकर क्षेत्र को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका पार्षद एवं सभापति डॉक्टर जी.ए बारस्कर, पंजाब चीकाने, पिल्लू जैन, शिल्पा शर्मा, अज्जू यादव, रितेश विश्वकर्मा, कुसुम पवार गर देशमुख एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here