धार्मिक पर्व को पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास,ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास एवं ग्रीन मुलताई ने किया वृक्षारोपण

0

जिसके तहत आज बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ,मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख,मोहन नागर  (उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद) की उपस्थिति में शासकीय कन्या शाला परिसर में सैकड़ों की संख्या में पौधे रोपे गए। उल्लेखनीय है कि 9 वर्षों से मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा  “ताप्ती उपवन” अभियान चलाया जा रहा है जो की अब गांव-गांव तक फैल  रहा है।

इस वर्ष कन्या विद्यालय परिसर में “ताप्ती उपवन” की नींव रखी गई, जो आने वाले समय में एक सुंदर, शीतल और शिक्षाप्रद वाटिका के रूप में विकसित होगा। संस्था द्वारा मनाए जा रहे ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैलियां, सांस्कृतिक आयोजन, और लोकगीतों के माध्यम से ताप्ती महिमा का गुणगान किया जा रहा है। गांव-गांव में लोगों ने मिलकर ना केवल मंदिरों की सफाई  बल्कि तालाबों, कुओं, और सार्वजनिक स्थलों को भी तीर्थ के रूप में संजोने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर संस्था प्रमुख राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, भाजपा नेता नमन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ,मनीष माथनकर, यवनिवद्र जैन, कामथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रामदास साहू  जैन कीर्ति यादव आदि उपस्थित थे।

मुलताई- पर्यावरण क्षेत्र में अग्रणी संस्था ग्रीन मुलताई समिति ने  वृक्षारोपण  कार्यक्रम कर विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो पर पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनाए जाने की शपथ ग्रहण की ।समिति द्वारा जिन पौधों का रोपण किया गया उनमें प्रमुख रूप से सत्पर्णी, शीशम, लक्ष्मी तरु ,आम ,जामुन ,आंवला, अशोक, गुलमोहर, अमलतास और अनार शामिल है। समिति सदस्यों ने बताया कि यह सभी पौधे बैतूल सापना नर्सरी कालापाठा नर्सरी एवं मांगेना खुर्द नर्सरी कंपनी गार्डन बैतूल से  लाए गए है। 

पूर्व प्राचार्य  एमके वर्मा  एवं  कोकिला वर्मा के 50वी वैवाहिक वर्षगांठ पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से लक्ष्मी तरु आम शीशम  अमलतास आम सत्पर्णी पौधों को न्यू पुलिस कॉलोनी हाई स्कूल ग्राउंड में रोपित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर के मालवीय,  सुनीता मालवीय अतुल बारंगे,  वर्षा बारंगे, शारदा यादव ,कमलेश सरिया धर्मेंद्र चौकीकर सौरभ वर्मा सौरभ सिंह राजपूत दीपक, गुजरेसर, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here