डॉ. अशोक भार्गव स्मृति में 138 विद्युत कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

0

इस अवसर पर विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एवं अतिथि मधुकर साबले, राजेश मनसोरिया एवं संतोष गुप्ता ने डॉ. अशोक भार्गव के व्यक्तित्व, तथा इस शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।


उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय डॉ. अशोक भार्गव लंबे समय तक वर्तमान विद्युत मंडल एवं पूर्व में ग्रामीण विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष रहे। एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने जहां नगरवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं, वहीं ताप्ती विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष रहते हुए पूरे क्षेत्र में 100 प्रतिशत विद्युत लक्ष्य की उपलब्धि भी सुनिश्चित की।
शिविर के दौरान कुल 138 विद्युत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्वतराव ठाकरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन साख समिति के अध्यक्ष संतोष शिंदे द्वारा किया गया।


शिविर में क्रिश मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अंकुश भार्गव (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रगति भार्गव (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिलाष कविटकर (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रियंका कविटकर, डॉ. किशोर रोगे, न्यूरोलॉजिस्ट अंकित डावरे, नाक–कान–गला विशेषज्ञ तिनेषण, फिजियोथेरेपिस्ट निहाल पंडोले एवं अभिषेक सोनी द्वारा सेवाएं दी गईं। इस अवसर पर डॉ. अशोक भार्गव की स्मृति में मरीजों को अतिथियों द्वारा फल वितरण भी किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत मेताम, अंकित सक्सेना, चाणक्य वर्मा, जावेद खान, अनिल देशमुख, नितेश ठाकड़े, आतिश वरकड़े, कुलदीप ठाकरे, अजय इंदौरका, रामकिशोर बोपचे, आनंद जेलेकर, यादोराव धोटे, शिशवशंकर चढ़ोकर, विजय यादव, चंद्रभान पंडाबरे, संपत दरबाई, बाबूलाल पवार सहित क्रिश मेमोरियल हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

—————————————————————————————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here