केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डीडी उइके का हुआ अनेक स्थानों पर स्वागत,

0

मोदी के केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने के बाद प्रथम बार नेशनल हाईवे मार्ग से नागपुर से मुलताई आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता खंबारा टोल पर जमा हुए। जहां जनपद सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके का पुष्प माला से स्वागत किया जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

खंबारा टोल से मुलताई की सीमा तक अनेक स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए जमा रहे। सांसद ने प्रत्येक स्थान पर उतरकर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सत्कार स्वीकार किया। इसके बाद मंत्री का काफिला नगर की सीमा से लगे ग्राम पंचायत कामथ पहुंचा जहां भाजपा नेता नमन अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष जाफर पटेल, जीतू डहारे, कामथ सरपंच , रामदास साहू ,पन्ना साहू सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंचों ने उनका स्वागत किया मिष्ठान वितरण किए।

उल्लेखनीय की बैतूल हरदा  लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों की लीड मिली है जो की लोकसभा की 6 विधानसभा में सर्वाधिक है । 2019 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को मुलताई विधानसभा ने सातों विधानसभा में सर्वाधिक 60 हजार से अधिक मतों की लीड से जिताया था यही कारण है कि मंत्री बनने के बाद क्षेत्र की जनता कौन से भारी उम्मीदे है । माना जा रहा है कि मुलताई क्षेत्र विशेष तौर से ताप्ती के सर्वांगीण विकास के मार्ग खुल सकेंगे। यही कारण है कि मुलताई क्षेत्र में संसद के मंत्री बनने के बाद भारी उत्साह का माहौल है।

—————————————————————————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here