कुंडई में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आया मजदूर, नागपुर रेफर – आर्थिक मदद की अपील,

0

शाम करीब 4 बजे 27 वर्षीय मजदूर अतुल पुत्र श्रावण पठाड़े बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतुल गांव के ही एक व्यक्ति के यहां काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित ट्रांसफार्मर से उसे अचानक जोरदार करंट लग गया। हादसा इतना भयावह था कि अतुल के हाथ, कंधे, सीने और पैर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पांढुरना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में नागपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here