कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान ,पूर्व मंत्री पांसे ने घर घर पहुंच कर कराए हस्ताक्षर,

0

अभियान के पहले इंदिरा गांधी वार्ड  में पूर्व विधायक पांसे के निवास पर मुलताई एवं दुनावा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष  पांसे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के घर-घर पहुचकर लगभग 5 करोड लोगों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागृति आ रही है कांग्रेस के अभियान को संपूर्ण प्रदेश में बड़ी सफलता मिल रही है अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जवाब देही है कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर इस अभियान का संदेश आम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

  बैठक को संबोधित करते हुए  पांसे ने कांग्रेस संगठन की रीति-नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत एवं संगठन को कैसे मजबूत बनाना है इस संबंध में  विस्तार से चर्चा की । इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. पी.आर. बोड़खे, रामू टेकाम, आनंद राजपूत, संजय यादव, कमल सोनी, राजरानी परिहार इत्यादि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा पांसे के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के समर्थन में घर-घर जाकर आम जनों के हस्ताक्षर कराये गये।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अनुराग मिश्रा, भूषण कांति, पिंटिश नागले, जितेन्द्र शर्मा, महेन्द्र सिंह परमार, कशोर सिंह परिहार, हाजी शमीम खान, रमेश गायकवाड, प्रहलाद सिंह परमार, सुमित शिवहरे, शेख जाकिर, राजेश बंदु बारंगे,आशीष जैन, अरूण यादव,आशीष सोनी, मुन्ना रघुवंशी, राजेन्द्र कवड़कर, रवि खाड़े, रामराव उकण्डे, प्रेम बोरबन, लोकेश यादव, भोजराज रघुवंषी, जयदेव भुजाड़े, युवराज भिकोण्डे, हेमराज धोटे, संजीव चढ़ोकार, गणेष शिवहरे, विनोद बेले, टिनू मिश्रा, सुरेश झरे, सुरदास रघुवंषी, यशवंत देशमुख, महेश नागले, अशोक धाड़से, राजेश उईके, गोविंद कवड़े, सुभाष लोखण्डे सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here