आरडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली ,नगर की गलियों में गुंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

0

कामथ नागपुर रोड स्थित आरडी पब्लिक स्कूल परिसर से  प्रारंभ हुई यह तिरंगा रैली नाका नंबर 1 ,गांधी चौक, जयस्तभ चौक, फवारा चौक होते हुए नगर के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरी। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी देश भक्ति के नारे लगाते हुए जब नगर की सड़कों से गुजर रहे थे एक अलग सा देश भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा था।

आरडी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार ने राष्ट्रीयता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने के लिए घर-घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है इस अभियान के तहत सरकार की मंशा है कि देश के हर घर में तिरंगा लहराए और आम व्यक्ति में देशभक्ति की भावना जन्म ले प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि वह अपने घर पर तिरंगा आवश्यक रूप से फोड़ा और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें और इस बात का विशेष ध्यान रखें की तिरंगे के सम्मान और इसे लगाने के नियम की अनदेखी न हो।

—————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here