स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेता, कहा कांग्रेस सरकार बनने पर होगा निराकरण

0
551

बैतूल -न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के 13 वे दिन धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे,सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, रमेश गायकवाड़, राजा सोनी, मनोज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी 12 सूत्रीय मांगों को जायज बताया। कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कर्मचारियों के लिए हम सभी मिलकर संघर्ष करेंगे। सभी ने भाजपा सरकार को कोसा कहा कि यदि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तो कमलनाथ न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों का निराकरण करेंगे। आज वर्तमान समय में प्रदेश के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब है, लेकिन सरकार का इन पर कोई ध्यान नहीं है।

धरना प्रदर्शन में ये रहे शामिल-

प्रदेश महामंत्री रामेन्द्र मालवीय, जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, दिवाकर किनकर जिला कार्यकारी अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर इरपाचे, जिला सचिव बलदेव बर्डे, जिला संगठन मंत्री बुद्धू भुसुमकर, कृष्णा पाटील, एचपी तिवारी, मनोज उइके, श्यामकिशोर धुर्वे, असलम खान, विनीत आर्य, राकेश सोनी, महेश आर्य, धारासिंग टाटिसार, प्रवीण नागर, कला कवडे, सुभद्रा मोंढे, देवी धोटे, आरती पवार, सुखवंती इवने, रविकिशोर डिगरसे, इंदु चन्देलकर, अल्का डिगरसे, निशा शाह, लक्ष्मी यादव, वत्सला झोड़, रविकिशोर बलकोर, जुगल किशोर ठाकुर, मनीष श्रीवास, महेंद्र चौरसिया, अनुराधा रावत, एन.आर. देशमुख, रामचंद्र मर्सकोले, ललिता पांडे, रूखमणी सोनी, मनकी परते,

एम.एल. सागरे, गंगा पाटील, रानी धुर्वे, अल्का पाटील, वीना कुमरे, फुलवंती कवडे, द्वारका गडेकर, मालती यादव, सरोज सिंह बघेल, दीपाली जैन, राधा धुर्वे, इंद्रकला परते, सुमन धोटे, निर्मला ठाकुर, सुमित्रा गंजाम, उर्मिला आठोले, एम.एल. कुमरे, बसंतराव चौधरी, आर.एस. लोखंडे, व्ही.डी. उघड़े, अनिता उइके, रेणु तिवारी, लता कवडकर, सोनम सोनी, मंजू मंडल, अंजनी परते, लता उइके, इंदिरा उइके, रितु मरकाम, ज्योति चोकीकर, अरुणा कुंभारे, तारा भूमरकर, चंद्रभान डढोरे, सुरेंद्र सिंह राजपूत, गोपाल शर्मा, श्रीराम बोरकर, श्रवण परते, आर वाडिवा, बी काकोडिया, फुलवंती वाडिवा, कुसुम लखेरा,कांता इवने, सनोति इवने,उषा उइके,के. आर. धमोड़े, रूखमणी नवड़े, माया कुमरे, ओमना पणिकर, रामरती गुठारे, संगीत बारस्कर, कुसुम धुर्वे, कांता हुरमाडे, राजेश कुमार उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here