सभी के सहयोग से सफल हुआ ताप्ती जन्मोत्सव: वर्षा गडे़कर

0

नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने मां ताप्ती छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस अवसर  पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष ताप्ती जन्मोत्सव में पुलिस सहित सभी स्थानीय विभाग, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही, सभी ने अपने-अपने माध्यम से मां ताप्ती का संदेश जन जन तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण ताप्ती जन्म उत्सव पर ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक आगमन हुआ।

वर्षा गड़ेकर ने ताप्ती जन्मोत्सव में मिले सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम के माध्यम से ताप्ती जन्मोत्सव में विभिन्न विधाओं के प्रदर्शन एवं आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,सभापति पार्षद गण,  सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, नगर परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य  नगरवासी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाग लेने वाले जनप्रतिनिधियों ने कहा कि  माँ ताप्ती जन्म उत्सव, मां ताप्ती का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत को आम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।  समारोह में माँ ताप्ती बनो प्रतियोगिता,चित्रकला, निबंध, भाषण, रंगोली, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण जैसे आयोजनों के विजेताओं को शील्ड, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here