मुलताई – पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे में नगर वासियों और नगर के सामाजिक संगठनों की मांग को पूरा करते हुए शव वाहन बॉडी स्ट्रक्चर सहित कंप्लीट 13 लाख 42 हजार रुपए स्वीकृति किए हैं।
विधायक द्वारा यह शव वाहन नगरपालिका मुलताई को दिया गया है, उल्लेखनीय है कि शव वाहन ना होने के कारण नगर वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वर्षा काल में यह समस्या और भी बढ़ जाती थी। अनेकों बार नगर पालिका द्वारा कचरे के लिए उपयोग में लाए जाने वाली ट्रैक्टर ट्राली से ले जाया गया जिसको लेकर नगर पालिका को नागरिकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था।

ऐसी अमानवीय घटनाएं फिर ना हो को देखते हुए अनेक सामाजिक संगठन एवं नागरिक शव वाहन की मांग करते आ रहे थे। नगर पालिका को शव वाहन उपलब्ध कराने पर नगर
के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार, उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, पार्षद अंजली सुमित शिवहरे, वंदना नितेश साहू, निर्मला रामा उबनारे, साजिदा शेख जाकिर, सुरेश पौनीकर आदि ने विधायक पांसे के प्रति आभार व्यक्त किया है।