भोपाल हम इंडिया न्यूज़ एडिटोरियल टीम- केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में भोपाल मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन महंगाई बेरोजगारी और अडानी को लाभ पहुंचाए जाने के मुद्दे पर आयोजित किया था। विरोध प्रदर्शन का आरंभ जवाहर चौक से ढोल ,मजीरे, भजन के साथ हुआ।

कमर कस ले कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के भविष्य का सवाल है: कमलनाथ
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 18 साल कांग्रेस का झंडा उठाया है। अब आप कमर कसले 6-7 महा आपकी निष्ठा की बड़ी परीक्षा है और अगर आपने कमर कस ली तो हमें कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस के भविष्य की बात नहीं है यह मध्य प्रदेश के भविष्य की बात है। आज हर वर्ग परेशान है,भटकता हुआ नौजवान, दुखी किसान, छोटे व्यापारी अब आप की जवाबदारी है कि मध्य प्रदेश को पटरी पर लाए और मध्यप्रदेश को ऐसे हाथों में सोपे की मध्यप्रदेश संपूर्ण देश में उदाहरण बन सके।

राजभवन की ओर बढ़ रहा है 50 से अधिक कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान राजभवन घेराव के लिए आगे बढ़ रहे नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी, अजय सिंह सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका प्रदर्शन जवाहर चौक से शुरू हुआ। रंगमहल चौराहे के पास कांग्रेसियों ने वहां लगाए बैरिकेड तोड़ दिए और रोशनपुरा की ओर बढ़ने लगे लेकिन उसके आगे दूसरे बैरिकेड पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया और पानी की तेज़ धार मारकर उन्हें पीछे खदेड़ने की कोशिश की। कांग्रेश प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी भोपाल में 500 से भी अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है ।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पुलिस में झड़प
राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस ने भी इन्हें रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रही थी। ट्राफिक को बदला गया है। खबर मिली है कि राजभवन घेराव के लिए आगे बढ़ रहे युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई और इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। इसमें कुछ युवक कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की भी खबर है।
