संधारण कार्य के चलते 33 केवी मुलताई व इंडस्ट्रियल फीडर बंद रहेंगे
मुलताई। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 132/33 केवी उपकेन्द्र, मुलताई से जुड़े 33 केवी मुलताई एवं 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर पर दिनांक 01 फरवरी 2026 (शनिवार) को संधारण कार्य प्रस्तावित किया गया है। संधारण कार्य के कारण 33 केवी मुलताई फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक, जबकि 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बंद रहेगी।
इस अवधि में मुलताई शहर का समस्त क्षेत्र एवं 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर अंतर्गत 33/11 केवी नरखेड़ उपकेन्द्र से जुड़े लगभग 20 गांवों एवं 7 एचटी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। यह सूचना जनहित में जारी की गई है




