मुलताई को जिला बनना चाहिए हम पांढुरना जिले में शामिल नहीं होंगे: पांसे

0
1108

नपा अध्यक्ष नीतू परमार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुलताई- भाजपा की सरकार है उन्हें मौका मिला है मुलताई को जिला बना देना चाहिए किंतु जिले के भाजपा नेता मुलताई के साथ धोखा करके पांढुरना को जिला बनाने का समर्थन कर हस्ताक्षर करके आ जाते हैं।

उक्त बात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ने नगर पालिका परिसर में आयोजित नीतू परमार के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं। विधायक पांसे ने कहा कि मुलताई को जिला बनाना चाहिए हम पांढुरना में शामिल नहीं होंगे। भाजपा नेताओं को चाहिए कि वह मुलताई को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री के पास जाएं हम उनका सर्वदलीय समर्थन करने को तैयार है।

विधायक पांसे उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नपा अध्यक्ष बनी नीतू परमार के शपथ ग्रहण समारोह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में जिला कलेक्टर द्वारा लिखे पत्र के बाद शनिवार को नीतू परमार को औपचारिक पदभार ग्रहण करा दिया गया था जिसका सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया।

पहली बार नगरपालिका पहुंचने पर विधायक पांसे क्या हुआ भव्य स्वागत

नीतू परमार ने विधायक सुखदेव पांसे की उपस्थिति में नगर पालिका पहुंचकर पुनः पदभार ग्रहण किया। विधायक पांसे  पहली बार नगर पालिका पहुंचे थे पार्षदों और नगर पालिका अध्यक्ष उनका भव्य स्वागत किया।  विधायक सुखदेव पांसे के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार नपा कार्यालय पहुंची, जहा मां ताप्ती का पूजन कर कुर्सी पर बैठ कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  पीआर बोडखे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय यादव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार,कांग्रेस के पार्षद निर्मला उबनारे, सुरेश पौनीकर, अंजली शिवहरे, वंदना साहू, साजेदा बेगम, राजरानी परिहार मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा से पार्षद रितेश विश्वकर्मा को भी मंच पर आमंत्रित किया गया लेकिन वह मंच पर नहीं आए हालांकि वे एकमात्र भाजपा पार्षद थे जो कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिसर में मौजूद रहे।

विधायक निधि से नपा को मिले एक करोड़ 20 लाख

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन कुमार विजेंद्र कहां की विधायक सुखदेव पांसे कि  निधि से नगर पालिका को अब तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिसमें से अधिकांश कार्य हो चुके हैं और 17 अभी प्रस्तावित है। दिन के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे उन्होंने कहा कि मुलताई जैसे छोटे से नगर में विधायक मानसी द्वारा प्रारंभ की गई डिजिटल लाइब्रेरी कल आप कंप्यूटर एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है इस बार इस लाइब्रेरी मैं तैयारी करने वाले 7 बच्चों को सफलता मिली है जो कि बड़ी बात है।

मेरे मन में किसी के लिए द्वेष नहीं: नीतू परमार

कार्यक्रम के अंत में विधायक और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रह्लाद परमार ने कहा कि मुझे मौका मिला है मैं जनता की सेवा पूरी इमानदारी से करूंगी। उन्होंने कहा राजनीतिक पार्टियों में लड़ाई चलती रहती है किंतु भाजपा नेताओं ने मेरा अपमान किया है किंतु मेरे मन में किसी के लिए कोई बैर नहीं है मैं सभी को साथ लेकर चलूंगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here